Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » बदायूं: संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न, 1441 अभ्यर्थियों में से 1285 ने दी परीक्षा

बदायूं: संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न, 1441 अभ्यर्थियों में से 1285 ने दी परीक्षा

बदायूं, 01 जून 2025: जनपद में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 1441 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से प्रथम पाली में 1281 और द्वितीय पाली में 1285 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह जानकारी परीक्षा के नोडल और दास डिग्री कॉलेज के प्राचार्य आशीष सक्सेना ने दी।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को दो पेपर अलग-अलग पालियों में देने थे। चार परीक्षा केंद्रों में राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में 173 अभ्यर्थियों में से प्रथम पाली में 143 और द्वितीय पाली में 142 ने, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 384 अभ्यर्थियों में से प्रथम पाली में 350 और द्वितीय पाली में 352 ने, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 384 अभ्यर्थियों में से प्रथम पाली में 344 और द्वितीय पाली में 345 ने, तथा एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में 500 अभ्यर्थियों में से प्रथम पाली में 444 और द्वितीय पाली में 446 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की गई, जिससे अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या