आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी बदायूं के निर्देश पर, जनपद में औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद द्वारा नकली कफ सिरप प्रकरण के तहत ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।
ये कार्रवाई आगरा में मिले नकली कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले के बाद शुरू की गई राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा है।
औषधि निरीक्षक टीम ने आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जिले के कई मेडिकल स्टोर्स पर दबिश दी —
👉 मेसर्स राजीव कुमार रजत कुमार मेडिकल स्टोर, सीएचसी के सामने, स्टेशन रोड मोहल्ला श्री नारायणगंज, उझानी — से 02 नमूने (1 कफ सिरप सहित)
👉 मेसर्स पूजा मेडिकल स्टोर, रेलवे रोड, उझानी — से 03 नमूने (2 कफ सिरप सहित)
कुल मिलाकर अब तक 15 कफ सिरप के नमूने एकत्र किए गए हैं, जिनमें प्रमुख फार्मा कंपनियों जैसे —
-
Saintlife Pharmaceuticals Ltd. के 2 नमूने
-
M/s Alkon Formulation Pvt. Ltd., Jharmajri Baddi से 1 नमूना
-
M/s Macleods Pharmaceuticals Ltd. से 1 नमूना
-
M/s Alembic Pharmaceuticals Ltd. से 1 नमूना शामिल हैं।
औषधि निरीक्षक द्वारा सभी नमूने राजकीय प्रयोगशाला को भेजे जा चुके हैं, और जांच रिपोर्ट सहायक आयुक्त, औषधि, बरेली मंडल को प्रेषित की गई है।
विभाग ने मेडिकल स्टोर्स के क्रय-विक्रय बीजकों की भी गहन जांच की है।
रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
💬 प्रशासन का स्पष्ट संदेश — “नकली दवा बेचने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा!”

