Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » बदायूं: एएसपी अमित किशोर श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों को दिए निर्देश

बदायूं: एएसपी अमित किशोर श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों को दिए निर्देश

बदायूं, 8 अप्रैल 2025:
जनपद बदायूं में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक मंगलवार परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों के वेशभूषा (टर्नआउट) की बारीकी से जांच की।

वर्दी और व्यवहार पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान एएसपी श्रीवास्तव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के समय हमेशा उच्च कोटि की वर्दी पहनें। इसके साथ ही जनता से मधुर व्यवहार बनाए रखने की भी सख्त हिदायत दी गई।

जवानों की फिटनेस और अनुशासन पर ध्यान

परेड के बाद जवानों की शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने हेतु दौड़ करवाई गई। इसके अलावा टोलीवार ड्रिल के माध्यम से अनुशासन और एकरूपता का अभ्यास कराया गया।

शाखाओं और रजिस्टरों का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भी गहन निरीक्षण किया गया। आदेश कक्ष में गार्ड रजिस्टरों की जांच करते हुए एएसपी ने सभी गार्ड कमांडरों को सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

— संवाददाता

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या