दिनांक: 07 जून 2025 | स्थान: जनपद सोनभद्र
📌 त्यौहार पर सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम | सोशल मीडिया पर भी 24×7 नजर | नमाज सकुशल सम्पन्न
ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व पर जनपद सोनभद्र में अमन-चैन और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा स्वयं सड़कों पर उतरकर निरीक्षण करते दिखाई दिए। थाना रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और चोपन क्षेत्रों में उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए ईदगाहों, मस्जिदों और प्रमुख चौराहों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
🎯 प्रमुख बिंदु:
-
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल
-
सभी थानों पर अधिकारी रहे भ्रमणशील
-
नमाज अदा करने वालों को दी गई पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण पर्व की शुभकामनाएं
-
सोशल मीडिया सेल द्वारा हर अफवाह पर सतर्क निगरानी
-
शासन की गाइडलाइंस के तहत मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा की गई नमाज
-
आमजन से शांति, भाईचारा और अफवाहों से बचने की अपील
📡 सोनभद्र पुलिस की सतर्कता के चलते जनपद में कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। सभी इलाकों में त्यौहार शांति, सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ मनाया गया।
🙏 सोनभद्र पुलिस द्वारा दिए गए इस संदेश ने साबित कर दिया कि धर्म और व्यवस्था साथ-साथ चल सकते हैं, जब नेतृत्व मजबूत और जिम्मेदार हो।
