फिरोजाबाद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रही सख्त कार्रवाई के क्रम में थाना उत्तर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
टीम ने गैंगस्टर एक्ट के 15,000 रुपये के इनामिया शातिर अपराधी विशाल को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
घटना तब हुई जब पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि नगला पान सहाय के जंगलों में एक संदिग्ध व्यक्ति छिपा हुआ है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी विशाल ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान—
विशाल पुत्र अनिल, निवासी कौसल्यानगर थाना उत्तर, फिरोजाबाद के रूप में हुई।
📌 बरामदगी
-
01 तमंचा 315 बोर
-
01 जिंदा कारतूस
-
01 खोखा कारतूस
-
01 चोरी की मोटरसाइकिल
📌 घायल अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया।
📚 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
विशाल पर कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें
-
गैंगस्टर एक्ट
-
307
-
379
-
411
-
आर्म्स एक्ट
आदि गंभीर धाराएँ शामिल हैं।
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली टीम
-
प्रभारी निरीक्षक उत्तर संजुल पाण्डे
-
व0उ0नि0 अनुज नागर
-
उ0नि0 अनुज तिवारी
-
का० 0399 रवी कुमार
-
का० 01409 विजय कुमार
-
का० 707 अशोक कुमार
-
का० 788 कुलदीप कुमार
-
का० 1506 विजय सिंह
पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
