फिरोजाबाद।
उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यूपी-112 जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत हो चुकी है।
यह अभियान 13 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक चलेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन व
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में अभियान को शहर में बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है।
अभियान में—
-
नुक्कड़ नाटक दल
-
एलईडी वैन
-
पुलिस प्रचारक टीम
के माध्यम से स्कूलों, कॉलेजों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले चौक और बाजारों में जनता को जागरूक किया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने अपनी बाइट में कहा—
“सड़क दुर्घटना, आग लगने, महिलाओं से जुड़े अपराध, साइबर क्राइम या किसी भी आपात स्थिति में
यूपी-112 से तुरंत सहायता मिलती है।
हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक नागरिक इस सेवा का सही और सुरक्षित उपयोग करें।”
जनता को बताया जा रहा है कि यूपी-112—
-
24×7 उपलब्ध
-
तेज़ प्रतिक्रिया
-
पुलिस, फायर और एंबुलेंस सभी को जोड़ने वाली सबसे त्वरित सेवा है।
लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए लाइव एक्टिंग, डेमो और वीडियो के माध्यम से संदेश दिए जा रहे हैं।
