फिरोजाबाद, 28 अप्रैल 2025 — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में संगठित अपराधों पर शिकंजा कसने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर लूट, चोरी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंग के सरगना अजय उर्फ पकौड़ी सहित उसके 6 अन्य साथियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
थाना मक्खनपुर पर गिरोह के विरुद्ध संख्या-डी-84/2025 के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए उनकी निगरानी शुरू कर दी गई है। गैंग को ‘लूट/चोरी गैंग’ के रूप में आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया है।
“थाना मक्खनपुर में गैंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निगरानी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने साफ कर दिया है — अपराधियों के लिए अब फिरोजाबाद में कोई जगह नहीं।”
गैंग के सदस्यों के नाम और पते:
-
गैंग लीडर अजय उर्फ पकौड़ी पुत्र कुलदीप शर्मा, निवासी भट्टे वाली गली, रानीनगर, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद।
-
अजय शंकर पुत्र ज्योति सिंह, निवासी भट्टे वाली गली, थाना मक्खनपुर, फिरोजाबाद।
-
शिवा उर्फ पंजाबी पुत्र रामबाबू, निवासी ग्राम सत्यनगर, दीदामई, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद।
-
प्रशान्त पुत्र राजवीर सिंह, निवासी नगला इमलिया, पाढ़म, थाना जसराना, फिरोजाबाद।
-
बौबी पुत्र पप्पू कश्यप, निवासी गली नम्बर-2, रानीनगर, कोटला रोड, थाना उत्तर, फिरोजाबाद।
-
आसिफ पुत्र जमील, निवासी रामगढ़ रोड, मदीना कॉलोनी, गली नम्बर-4, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद।
-
पवन पुत्र विनोद शर्मा, निवासी ठारपूठा, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद।
गिरोह द्वारा किए गए हालिया अपराध:
| क्रमांक | अपराध संख्या | धाराएँ | थाना |
|---|---|---|---|
| 1 | 36/24 | 414 भादवि | मक्खनपुर |
| 2 | 32/24 | 392/411 भादवि | मक्खनपुर |
| 3 | 47/24 | 379/411 भादवि | मक्खनपुर |
| 4 | 43/25 | 2/3 गैंगस्टर एक्ट | मक्खनपुर |
गैंग लीडर अजय उर्फ पकौड़ी का लंबा आपराधिक इतिहास
अजय उर्फ पकौड़ी पर फिरोजाबाद जनपद के विभिन्न थानों में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। उसके खिलाफ दर्ज कुछ प्रमुख मामले निम्नलिखित हैं:
-
थाना मक्खनपुर में 395/412/397 भादवि के तहत दर्ज डकैती का मामला।
-
थाना नारखी में 379/411/201 भादवि, 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे।
-
थाना रामगढ़ में 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले पदार्थों के कारोबार का मामला।
-
थाना टूण्डला, शिकोहाबाद व सिरसागंज में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
एसएसपी फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संगठित अपराधों और आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि गैंग के सभी सदस्यों पर सघन निगरानी रखी जाएगी और भविष्य में इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य विधिक कार्यवाहियां भी की जाएंगी।
फिरोजाबाद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध और अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह से कटिबद्ध है और जनपदवासियों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की गई है।
