फिरोजाबाद, 10 मई 2025।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सिरसागंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने पैगू रोड एनएच-19 सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त नरेन्द्र गिहार पुत्र गंगा सिंह, निवासी गिहार कॉलोनी, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद को एक देशी तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिरसागंज पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 242/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकरण करते हुए विधिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।
बरामदगी का विवरण:
-
एक देशी तमंचा 315 बोर
-
दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
-
मु0अ0सं0 631/2018 धारा 399/402 भा.दं.वि., थाना सिरसागंज
-
मु0अ0सं0 632/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सिरसागंज
-
मु0अ0सं0 129/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना सिरसागंज
-
मु0अ0सं0 012/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना लवेदी, जनपद इटावा
-
मु0अ0सं0 072/2022 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम, थाना सिरसागंज
-
मु0अ0सं0 242/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सिरसागंज
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
-
वैभव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना सिरसागंज
-
उपनिरीक्षक राजनरायण सिंह
-
हेड कांस्टेबल पवन कुमार (1051)
-
कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह (750)
-
कांस्टेबल अमित सिंह (127)
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस टीम की सराहना की गई है। आमजन की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
