Home » देश » UTTARPRADESH » FIROZABAD » फिरोजाबाद: थाना रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद: थाना रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 02 मई 2025:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अपराधी शाहिद पुत्र असलम को एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी दिनांक 01.05.2025 को एस.एन. पैलेस साती रोड से सुजान की टैबुल की ओर जाने वाले रास्ते से की गई। पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान शाहिद को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: शाहिद पुत्र असलम

  • पता: उर्दू नगर, साबरी मस्जिद के पास, थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद

बरामदगी:

  • 01 अवैध तमंचा (315 बोर)

  • 01 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर)

दर्ज मुकदमा:

  • मु.अ.सं. 247/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद

आपराधिक इतिहास:

  1. मु.अ.सं. 471/2020 – धारा 380 भा.दं.वि.

  2. मु.अ.सं. 132/2022 – धारा 13 जी एक्ट

  3. वर्तमान मामला – मु.अ.सं. 247/2025 – आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक श्री संजीव कुमार दुबे

  • उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार

  • उपनिरीक्षक शेरपाल सिंह, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को इस सफलता हेतु सराहना प्रदान की गई है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या