Home » देश » UTTARPRADESH » FIROZABAD » फिरोजाबाद: थाना रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर चोर प्रदीप गिरफ्तार — चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

फिरोजाबाद: थाना रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर चोर प्रदीप गिरफ्तार — चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

फिरोजाबाद, 01 मई 2025
थाना रामगढ़ पुलिस को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर प्रदीप पुत्र रामवीर सिंह, निवासी नगरिया ब्रज, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद को 30 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे फैक्ट्री एरिया के पास बायपास किनारे से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल (UP83R 5986) बरामद की गई है।

गौरतलब है कि थाना रामगढ़ पुलिस पूर्व में प्रदीप के चार अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से एक अभियुक्त अर्जुन को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0- 242/25 धारा 35/106 बीएनएसएस सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त को नियमानुसार कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

घटना का विवरण:

30 अप्रैल की रात थाना रामगढ़ पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि वांछित अभियुक्त प्रदीप चोरी की मोटरसाइकिल को ठिकाने लगाने की फिराक में फैक्ट्री एरिया की तरफ आ रहा है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे फैक्ट्री एरिया के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • प्रदीप पुत्र रामवीर सिंह, निवासी नगरिया ब्रज, थाना नारखी, फिरोजाबाद।

बरामदगी:

  • एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नंबर UP83R 5986

आपराधिक इतिहास:

प्रदीप एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2009 से लेकर 2025 तक लगातार आपराधिक गतिविधियों के साक्ष्य हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  1. श्री संजीव कुमार दुबे (प्रभारी निरीक्षक, थाना रामगढ़)

  2. उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह

  3. उ0नि0 राजकुमार सिंह

  4. उ0नि0 अंकित कुमार

  5. का0 भूरी सिंह

  6. का0 चन्द्रेशखर

  7. है0का0 जयनरायण (एन्टी थैप्ट टीम)

  8. है0का0 ललित कुमार शर्मा (एन्टी थैप्ट टीम)

  9. का0 लोकेश कुमार (एन्टी थैप्ट टीम)

थाना रामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है, और अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान को इससे मजबूती मिली है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या