Home » देश » UTTARPRADESH » FIROZABAD » फिरोजाबाद: थाना नारखी पुलिस को बड़ी सफलता, अपमिश्रित कच्ची शराब बनाते दो अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद: थाना नारखी पुलिस को बड़ी सफलता, अपमिश्रित कच्ची शराब बनाते दो अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 29 मई 2025: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी अभियान के तहत थाना नारखी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को अवैध रूप से अपमिश्रित कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर दिनांक 29.05.2025 को नगला रामकुमार को जाने वाले रास्ते पर स्थित पुरानी तेजाब फैक्ट्री के पास की गई। पुलिस ने मौके से प्रमोद कुमार पुत्र मानपाल सिंह तथा निरपाल सिंह पुत्र मुन्शीलाल, दोनों निवासी बेदीपुर बिदरखा थाना नारखी, को गिरफ्तार किया।

मौके से बरामद सामग्री में शामिल हैं:

  1. एक पिपिया (धारिता 5 लीटर) में भरी अपमिश्रित कच्ची/अवैध शराब

  2. एक पालीथिन में 1 किलो 100 ग्राम यूरिया

  3. 6 लीटर ताड़ी (दो-दो लीटर की तीन बोतलें)

  4. एक प्लास्टिक मग्गा

  5. एक बोतल नमूना शराब

इस संबंध में थाना नारखी पर मु0अ0सं0 160/2025, धारा 274/275 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • एसओ राकेश कुमार गिरी, थाना नारखी

  • उपनिरीक्षक प्रेमप्रकाश, थाना नारखी

  • मुख्य आरक्षी रविन्द्र सिंह (271)

  • आरक्षी रामवीर सिंह (1440)

पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई के लिए टीम को सराहना दी और अवैध शराब व नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या