फिरोजाबाद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त रितिक को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में
मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने मु०अ०सं० 507/25 धारा 137(2) BNS में वांछित अभियुक्त को पैगू अंडरपास एनएच-19 से 50 मीटर पहले से गिरफ्तार किया।
📌 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
👉 रितिक पुत्र राजेश सिंह
निवासी — ग्राम अकबरपुर, थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार)
हाल पता — ग्राम फरूखनगर, थाना फरूखनगर, जिला गुड़गांव (हरियाणा)
अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
