Home » देश » UTTARPRADESH » FIROZABAD » फिरोजाबाद: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना जसराना पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने की साजिश रचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व में थाना जसराना पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व विवरण:

  1. मोहर सिंह पुत्र कप्तान सिंह, निवासी रसूलपुर, थाना मक्खनपुर, जनपद फिरोजाबाद

  2. रविप्रकाश पुत्र प्रयाग सिंह, निवासी शेखपुरा, थाना खेरगढ़, जनपद फिरोजाबाद

इन अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जसराना पर मु0अ0सं0 0023/2025, धारा 420, 467, 468, 471, 506 भादवि के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

वादी श्री सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी मोहल्ला कोटला रोड, थाना उत्तर, फिरोजाबाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने एक मृत व्यक्ति के नाम को फर्जी विक्रेता बनाकर वादी की जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और फर्जी बैनामा कर कब्जा करने का प्रयास किया। इस प्रकरण में दिनांक 29.01.2025 को न्यायालय के माध्यम से मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित होने पर पुलिस ने अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम को मिली सफलता:

  1. प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह, थाना जसराना

  2. व0उ0नि0 मुनेश कुमार

  3. प्र0उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह

  4. प्र0उ0नि0 सुधीर कुमार

  5. का0 सत्यपाल सिंह (नं0 673)

थाना जसराना पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने विश्वास दिलाया है कि ऐसे जालसाजों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या