Home » देश » UTTARPRADESH » SHRAVASTI » पुलिस लाइन में SHRAVASTI: एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित — मिशन शक्ति, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण पर दिए गए सख्त निर्देश

पुलिस लाइन में SHRAVASTI: एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित — मिशन शक्ति, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण पर दिए गए सख्त निर्देश

जनपद श्रावस्ती के पुलिस लाइन स्थित लवकुश सभागार कक्ष में दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, आपराधिक घटनाओं की समीक्षा, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा विवेचना में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के प्रयोग पर बल दिया गया।
एसपी राहुल भाटी ने स्पष्ट कहा कि मिशन शक्ति, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति, और साइबर अपराधों पर रोकथाम को लेकर जिले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में ऑपरेशन त्रिनेत्र, ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन कनविक्शन, ई-साक्ष्य ऐप, और गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा की गई।
एसपी ने निर्देश दिए कि अपराधियों पर कठोर कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट और एनडीपीएस मामलों में प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और अधिकारी स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण करें, ताकि शिकायतकर्ता को त्वरित और सटीक समाधान मिल सके।

महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान पर विशेष जोर देते हुए एसपी ने कहा कि महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता आवश्यक है
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

एसपी ने साइबर अपराधों पर रोकथाम, अवैध अतिक्रमण हटाने, बीट सूचना अंकन, तथा बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
त्योहारों को देखते हुए उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने और इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त व चेकिंग के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम, क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी साइबर श्री आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, सहित सभी थाना प्रभारी, निरीक्षकगण एवं शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या