पीलीभीत।
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय के निर्देशन में थाना हजारा मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में बताया।
टीम द्वारा बताया गया कि यदि किसी भी महिला या बालिका को किसी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा महसूस होती है तो वे तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।
📞 सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:
-
महिला हेल्पलाइन: 1090, 181
-
पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
-
स्वास्थ्य सेवा: 102, 108
-
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
-
साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930
टीम ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे इन नंबरों को अपने मोबाइल में सेव रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करें।
साथ ही महिलाओं को ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, सड़क पर सतर्कता और आत्मरक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया।
थाना हजारा की यह पहल “मिशन शक्ति 5.0” के उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
महिलाओं ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह की जागरूकता मुहिम उन्हें आत्मविश्वास देती है।
