पीलीभीत।
गोपाष्टमी का पावन पर्व इस बार पीलीभीत में भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया। जनपद की सभी गौशालाओं में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा, जहां गौमाता की पूजा, हवन, और भंडारे के साथ दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा।
मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी, उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य गो सेवा आयोग के सदस्य अनुराग शर्मा, उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी
ब्रजेश गौतम तथा खंड विकास अधिकारी लियाकत अली सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
गौमाता को गुड़, फल, हरी सब्जियाँ और साग का भोग लगाया गया। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
जिलाधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा —
“गौसेवा केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त करने का मार्ग है।”
उन्होंने सभी से अपील की कि गोबर, गोमूत्र और गौ-आधारित उत्पादों को अपनाकर गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए।

यह कार्यक्रम सोशल हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के श्री जे.पी. सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और गौमाता की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
गो सेवा आयोग सदस्य अनुराग शर्मा ने सफल आयोजन के लिए मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी और सोशल हेरिटेज टीम का आभार व्यक्त किया।
गोपाष्टमी पर्व पर श्रद्धा, सेवा और पर्यावरण चेतना का यह अद्भुत संगम, पीलीभीत जनपद को एक नई दिशा देने वाला साबित हुआ।
