Home » देश » UTTARPRADESH » PILIBHIT » पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने किया सम्मानित, गोबर से निर्मित प्रभु श्रीराम मंदिर स्मृति चिन्ह भेंट

पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने किया सम्मानित, गोबर से निर्मित प्रभु श्रीराम मंदिर स्मृति चिन्ह भेंट

पीलीभीत:
विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ द्वारा पीलीभीत के जिलाधिकारी  ज्ञानेंद्र सिंह जी को जनपद की गौशालाओं में कराए जा रहे उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

गोरक्षा प्रकोष्ठ की ओर से यह सम्मान प्रदेश अध्यक्ष   भिखारी प्रजापति और गोरक्षा प्रदेश अध्यक्ष   प्रवीण दुबे  की ओर से विशेष रूप से भेंट किया गया।
दोनों महानुभावों ने जिलाधिकारी  ज्ञानेंद्र सिंह  को गोमाता के गोबर से हस्तनिर्मित “प्रभु श्रीराम मंदिर” का स्मृति चिन्ह भेजा, जो पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा का प्रतीक है।

आज जिलाधिकारी आवास पर यह स्मृति चिन्ह प्रदेश मंत्री विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश  अनुराग शर्मा द्वारा ससम्मान भेंट किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी  ज्ञानेंद्र सिंह जी ने प्रदेश अध्यक्ष  भिखारी प्रजापति  और गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  प्रवीण दुबे  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —

“गौसेवा एक पवित्र कार्य है और प्रशासनिक स्तर पर भी गौशालाओं के सुधार एवं संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा।”

इस सम्मान समारोह ने प्रशासन और समाजसेवी संगठनों के बीच एक प्रेरणादायक संदेश दिया कि जब प्रशासन और समाज एक साथ आएं, तो गौसंरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय परिणाम संभव हैं।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या