आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व के मद्देनज़र आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी कासगंज के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ज़िले में बड़ी कार्यवाही की है।
टीम ने आम जनता को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कासगंज शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान रेलवे स्टेशन और रेलवे रोड क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों से मिठाई के नमूने लिए गए।
🔹 जांच के लिए लिए गए नमूने:
1️⃣ पंडित जी मिष्ठान भण्डार (रमेश चन्द्र शर्मा) — बरफी का नमूना
2️⃣ सीताराम पेठा स्टोर (राहुल) — बेसन के लड्डू का नमूना
3️⃣ देवेश गौतम मिष्ठान भंडार — कलाकंद का नमूना
4️⃣ प्रवीन कुमार मिष्ठान भंडार (मंडी रोड, पवसरा) — छेना रसगुल्ला का नमूना
ये सभी नमूने राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रतिमा त्रिपाठी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानामऊ (अमांपुर) में आईईसी कार्यक्रम के तहत 70 छात्राओं, अध्यापिकाओं और रसोइयों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
💬 प्रशासन की चेतावनी:
सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी गई है कि पुराने मावा या मिठाई का उपयोग न करें। विशेष रूप से कुटू के आटे का उचित रखरखाव करें। नियमों के उल्लंघन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में उप जिलाधिकारी सदर, सहायक आयुक्त (खाद्य) आनंद कुमार, तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमबीर सिंह, अनिल कुमार गंगवार और प्रतिमा त्रिपाठी मौजूद रहे।
