Home » देश » UTTARPRADESH » ETHA » “दीपावली से पहले एटा में बड़ी छापेमारी | 160 लीटर तेल जब्त, मिठाई के नमूने सील!”

“दीपावली से पहले एटा में बड़ी छापेमारी | 160 लीटर तेल जब्त, मिठाई के नमूने सील!”

दीपावली त्योहार से पहले एटा जिले में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खोया, मिठाई और तेल के नमूने एकत्र किए हैं।

दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर और जिलाधिकारी एटा प्रेमरंजन सिंह के आदेशानुसार जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डॉ. चमन लाल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान—

  • नेत्रपाल सिंह, नगला मुही गणेशपुर पर खोया व क्रीम निर्माण स्थल में अस्वच्छ परिस्थितियाँ पाई गईं। सुधार नोटिस निर्गत किया गया।

  • विमल कुमार एक्सपेलर, ग्राम कुठिला एटा पर 160 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹25,600 बताई गई।

  • यहां भी अस्वास्थ्यकर परिस्थिति में खाद्य पदार्थ निर्माण पाया गया, जिस पर सुधार नोटिस जारी हुआ।

  • वहीं राधेश्याम मिष्ठान भंडार, ठंडी सड़क एटा से बर्फी के नमूने जांच हेतु एकत्र किए गए।

🎯 डॉ. चमन लाल का बयान:

“सभी एकत्र किए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद, यदि मिलावट पाई जाती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

इस अभियान में रामवीर सिंह, दिनेश कुमार भारती और विमल कुमार (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) भी शामिल रहे।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या