Home » देश » UTTARPRADESH » SHRAVASTI » दहेज उत्पीड़न मामले में दो वांछित गिरफ्तार – श्रावस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दहेज उत्पीड़न मामले में दो वांछित गिरफ्तार – श्रावस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई

श्रावस्ती | 17 मई 2025

श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम चौरसिया के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछितों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सन्तोष कुमार उर्फ मन्ना पुत्र सुरेश कुमार एवं सुरेश कुमार की पत्नी शामिल हैं। दोनों को आज दिनांक 17 मई 2025 को ग्राम हरिहरपुर थाना गिलौला से गिरफ्तार किया गया।

क्या है मामला?

मामला 11 मई 2025 का है, जब थाना गिलौला में बहराइच जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कमोलिया बाजार निवासी दुखीलाल की पत्नी ने एक प्रार्थना पत्र दिया था। उसमें वर पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया गया।

थाना गिलौला पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 113/2025 धारा 85, 80(2) BNS व 3/4 डीपी एक्ट (दहेज निषेध अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

मुखबिर की सूचना से मिली सफलता

आज मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों को उनके गांव हरिहरपुर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  • थानाध्यक्ष श्री जयहरि मिश्रा, थाना गिलौला

  • उपनिरीक्षक श्री अनुराग सिंह

  • कॉन्स्टेबल प्रदीप पाण्डेय

  • महिला कांस्टेबल कल्पना रावत

इस कार्रवाई को जनपद पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो महिला सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या