Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » थाना समाधान दिवस: डीएम ने उझानी थाना में सुनीं जन समस्याएं, भूमि विवादों के तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

थाना समाधान दिवस: डीएम ने उझानी थाना में सुनीं जन समस्याएं, भूमि विवादों के तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूं, 10 मई 2025 – जनसुनवाई को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को थाना उझानी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय ने की। उन्होंने मौके पर पहुंचे आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में भूमि विवाद, चकरोड पर अवैध कब्जा सहित कुल 07 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को प्राथमिकता पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि भूमि व राजस्व संबंधी विवादों के निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की जाए जो मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निस्तारण के समय दोनों पक्षों की सहमति से हस्ताक्षर लिए जाएं और पूरे कार्य की फोटोग्राफी कर दस्तावेज़ीकरण किया जाए।

डीएम अवनीश राय ने कहा, “प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। पुलिस अधिकारियों को चाहिए कि वे नियमित भ्रमण करें, आमजन व गणमान्य नागरिकों से समन्वय बनाकर कार्य करें और अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।”

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनहित से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान की दिशा में ठोस पहल की गई, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति भरोसा और बढ़ा है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या