मथुरा, 13 मई 2025: थाना मगोर्रा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मंगलवार तड़के मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सौख मथुरा रोड स्थित धाराजीत पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की गई 82 मीटर एल्यूमीनियम 95MM विद्युत तार तथा एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान निम्न रूप में हुई है:
-
राहुल पुत्र रमेश चन्द, निवासी माया कालोनी, थाना हाइवे, जनपद मथुरा, उम्र लगभग 20 वर्ष
-
अजीत पुत्र श्याम, निवासी माया कालोनी, थाना हाइवे, जनपद मथुरा, उम्र लगभग 23 वर्ष
-
अनिल उर्फ घेंटा पुत्र राधे, निवासी माया कालोनी, थाना हाइवे, जनपद मथुरा, उम्र लगभग 32 वर्ष
गिरफ्तारी की कार्यवाही 13 मई 2025 को सुबह 3:25 बजे की गई।
अपराध का इतिहास:
राहुल और अनिल उर्फ घेंटा के विरुद्ध मु0अ0सं0 105/2025 धारा 303(2)/317(2) BNS में मामला दर्ज है।
वहीं अजीत के विरुद्ध दो मामले दर्ज हैं:
-
मु0अ0सं0 105/2025 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना मगोर्रा
-
मु0अ0सं0 135/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मगोर्रा
बरामदगी:
-
82 मीटर एल्यूमीनियम 95MM विद्युत तार
-
एक अवैध तमंचा व कारतूस
पुलिस टीम:
-
प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिंह
-
उपनिरीक्षक श्री आलोक कुमार मिश्रा
-
हेड कांस्टेबल रनवीर सिंह
-
हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार
-
हेड कांस्टेबल विक्रम कुमार
थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पुलिस टीम की तत्परता एवं सतर्कता से यह सफलता हासिल हुई है, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
