Home » देश » UTTARPRADESH » AZAMGARH » थाना फूलपुर पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के 8400 रुपये, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

थाना फूलपुर पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के 8400 रुपये, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़, 07 जून 2025: फूलपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चोरी के नगद रुपये, अवैध असलहा और जिंदा कारतूस के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक के ऊपर दर्जनों संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

घटना का विवरण:

दिनांक 11 जनवरी 2025 को ग्राम चक चरहा, पोस्ट खुटौली के रमेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके विद्यालय की छत के रास्ते दाखिल होकर फिजिक्स, केमेस्ट्री व बायोलॉजी लैब समेत कक्षा 13 और 14 के ताले तोड़ दिए और ऊषा कंपनी के कुल 45 सीलिंग फैन चोरी कर लिए। इस मामले में कोतवाली फूलपुर पर मुकदमा संख्या 35/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत केस पंजीकृत किया गया था। विवेचना उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव द्वारा की जा रही थी।

गिरफ्तारी की कार्रवाई:

उक्त प्रकरण की जांच के दौरान दिनांक 07 जून 2025 को उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय पुलिस टीम ने जोखुगंज तिराहा से 200 मीटर पहले विद्युत डबल पोल के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 8400/- रुपये नगद, एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

  1. शादाब पुत्र मसरुर, ग्राम धन्नीपुर बहाव, थाना फूलपुर

  2. विजय पाण्डेय पुत्र जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, ग्राम गहनी जगदीशपुर, थाना निजामाबाद

  3. अम्बेडकर पुत्र महेन्द्र प्रसाद, ग्राम धन्नीपुर बहाव, थाना फूलपुर

गिरफ्तार अभियुक्तों पर 305/331(4)/317(2) बीएनएस एवं 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है।

शादाब का आपराधिक इतिहास:

अभियुक्त शादाब के खिलाफ कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गंभीर धाराएं जैसे 307, 379, आर्म्स एक्ट, गुण्डा एक्ट आदि शामिल हैं। उसका आपराधिक इतिहास जनपद आजमगढ़ व जौनपुर तक फैला हुआ है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  • उ0नि0 ओमप्रकाश यादव

  • हे0का0 अवधेश कुमार यादव

  • का0 आलोक सिंह

  • का0 शिवपाल सिंह

  • का0 ददन गोड़

फूलपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है और चोरी व असलहा तस्करी में लिप्त अपराधियों को बड़ा झटका लगा है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या