Home » देश » UTTARPRADESH » FIROZABAD » त्योहारों से पहले फिरोजाबाद में बढ़ी चौकसी! आगरा रेंज के डीआईजी ने खुद उतरे सड़कों पर, पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायज़ा!

त्योहारों से पहले फिरोजाबाद में बढ़ी चौकसी! आगरा रेंज के डीआईजी ने खुद उतरे सड़कों पर, पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायज़ा!

फिरोजाबाद से बड़ी खबर — आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है।
आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को आगरा रेंज के उपमहानिरीक्षक (DIG) महोदय ने जनपद फिरोजाबाद में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (Foot Patrol) कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।

डीआईजी ने इस दौरान मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

डीआईजी ने कहा कि—

“त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की कानून व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ चौक-चौबंद रहेगा ताकि हर नागरिक सुरक्षित माहौल में त्यौहार मना सके।”

इस मौके पर एसएसपी फिरोजाबाद, सीओ, थाना प्रभारीगण, और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या