Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » तिरंगा यात्रा में गूंजा भारतीय सेना का शौर्य, देशभक्ति से सराबोर हुआ शहर

तिरंगा यात्रा में गूंजा भारतीय सेना का शौर्य, देशभक्ति से सराबोर हुआ शहर

“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता को समर्पित भव्य तिरंगा यात्रा शुक्रवार को बदायूँ में निकाली गई, जिसमें देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। पुलिस लाइन मैदान से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे जनसैलाब उमड़ता चला गया। भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

भव्य यात्रा का रूट और जनसमूह की भागीदारी
तिरंगा यात्रा भामाशाह चौक, इंद्रा चौक, बाबूराम मार्केट, कश्मीरी चौक, परशुराम चौक और बदायूँ क्लब होते हुए पुनः पुलिस लाइन मैदान पर समाप्त हुई। रास्ते भर हर हाथ में तिरंगा था और हर दिल में भारत माता के प्रति समर्पण। परशुराम चौक पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा फूल बरसाकर जवानों को नमन किया गया।

समाज के हर वर्ग की सहभागिता
इस ऐतिहासिक यात्रा में सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, व्यापारी, जनप्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट, छात्र, भूतपूर्व सैनिक सहित बड़ी संख्या में देशभक्त शामिल हुए।

वरिष्ठ नेताओं के ओजस्वी संबोधन:
केंद्रीय राज्यमंत्री मा० बी.एल. वर्मा ने कहा – “सेना के वीर जवानों के साहस, समर्पण और पराक्रम से प्रेरणा लेकर हम सभी को राष्ट्र की एकता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।”
प्रभारी मंत्री मा० गुलाब देवी ने कहा – “यह तिरंगा यात्रा आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ का प्रतीक है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण है।”
भाजपा जिलाध्यक्ष मा० राजीव कुमार गुप्ता बोले – “यह यात्रा केवल शोभायात्रा नहीं, बल्कि देश की वीर सेना के सम्मान का उत्सव है।”
सदर विधायक मा० महेश चंद्र गुप्ता ने कहा – “सेना के पराक्रम और तिरंगे के गौरव को नमन करते हैं, यह यात्रा देश की एकता की पहचान है।”
बिल्सी विधायक मा० हरीश शाक्य ने कहा – “आज का भारत, नया भारत है जो हर दुस्साहस का मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।”

इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या