Home » देश » BIHAR » डिंडोरी में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह — “चुनाव के बाद लालू यादव का परिवार बिखर जाएगा, लोकतंत्र में परिवारवाद खत्म होने का समय आ गया है”

डिंडोरी में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह — “चुनाव के बाद लालू यादव का परिवार बिखर जाएगा, लोकतंत्र में परिवारवाद खत्म होने का समय आ गया है”

डिंडोरी, मध्य प्रदेश।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डिंडोरी में एक जनसभा के दौरान विपक्ष और परिवारवाद पर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले ही कहा था कि चुनाव के बाद लालू यादव का परिवार बिखर जाएगा।”
गिरिराज सिंह ने कहा कि जब कोई पार्टी एक परिवार तक सीमित हो जाती है, तो उसका पतन तय होता है।

उन्होंने इंदिरा गांधी के बाद राजीव गांधी और संजय गांधी के परिवार का उदाहरण देते हुए कहा—

“लोकतंत्र में परिवारवाद खत्म होने का समय आ गया है। परिवार आधारित पार्टियाँ ज्यादा समय तक नहीं टिक पातीं।”

कांग्रेस पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह बोले—

“कांग्रेस अब खात्मे की ओर है। पिछले 6 विधानसभा चुनावों में उनके जितने विधायक बने, उतने तो बिहार में भाजपा के विधायक हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक नया इतिहास रच रही है।”

गिरिराज सिंह के इन बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राजनीतिक विश्लेषक इसे 2025 के चुनावी माहौल में तीखा राजनीतिक हमला मान रहे हैं।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या