Home » देश » UTTARPRADESH » जौनपुर: थाना बक्शा पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर ड्रम रखकर हादसा करने की साजिश रचने वाले दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर: थाना बक्शा पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर ड्रम रखकर हादसा करने की साजिश रचने वाले दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर, 02 मई 2025:
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बक्शा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना कराने की नीयत से टीन का ड्रम रखने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अप्रैल 2025 को थाना बक्शा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम औंका में रेलवे ट्रैक पर टीन के ड्रम रखकर रेल हादसा कराने का प्रयास किया गया था। इस संबंध में मु.अ.सं. 146/2025 अंतर्गत धारा 151, 153 रेलवे एक्ट के तहत मामला अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय द्वारा की जा रही थी।

जांच के क्रम में सुराग जुटाकर व मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 02 मई 2025, समय 06:25 बजे पुलिस टीम ने ग्राम औंका से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. अफजल अली उर्फ सोनू, पुत्र अफसर अली, निवासी ग्राम औंका, थाना बक्शा, जौनपुर (उम्र: लगभग 20 वर्ष)

  2. अफजल अली, पुत्र रियाज अली, निवासी ग्राम औंका, थाना बक्शा, जौनपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय, थाना बक्शा

  • हेड कांस्टेबल आदर्श कुमार सिंह, थाना बक्शा

  • कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार, थाना बक्शा

  • कांस्टेबल राधेश्याम मीना, जौनपुर सिटी

  • हेड कांस्टेबल फूलचंद्र यादव, आरपीएफ सीआईबी

थाना बक्शा पुलिस की इस तत्परता से एक गंभीर दुर्घटना को टालते हुए जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की इस सराहनीय कार्यवाही के लिए प्रशंसा व्यक्त की है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या