सोनभद्र। साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (कानून/व्यवस्था), उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र द्वारा जय ज्योति इंटरमीडिएट कॉलेज चुर्क में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना श्री सदानन्द राय अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। टीम में शामिल उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, क0आप0 विकास मौर्य, का0 अखिलेश कुमार, का0 जीतेन्द्र कुमार, का0 शैलेश विक्रम व महिला कांस्टेबल लक्ष्मी सिंह ने कॉलेज स्टाफ, छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला के मुख्य बिंदु:
-
प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय द्वारा साइबर अपराधों की प्रकृति, उनके प्रभाव और बचाव के उपायों पर गहन चर्चा की गई।
-
क0आप0 विकास मौर्य ने मोबाइल चोरी की रिपोर्टिंग, वित्तीय साइबर अपराध तथा सोशल मीडिया संबंधित अपराधों की शिकायत कैसे दर्ज करें, इस पर विस्तार से जानकारी दी।
-
का0 जीतेन्द्र कुमार एवं का0 शैलेश विक्रम ने फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होने वाले फ्रॉड, फिशिंग, हैकिंग जैसे मामलों के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी।
-
म0का0 लक्ष्मी सिंह व का0 अखिलेश कुमार ने अज्ञात वीडियो कॉल, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन जैसे गंभीर साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इनसे पीड़ित होने पर घबराएं नहीं बल्कि तत्काल शिकायत करें।
???? महत्वपूर्ण जानकारी:
-
साइबर अपराध से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर: 1930 पर कॉल करें या
-
वेबसाइट: www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
???? कार्यशाला में सहभागिता:
कॉलेज के शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों व छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवालों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाएं भी व्यक्त कीं।
???? उद्देश्य:
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को ऑनलाइन धोखाधड़ी, व्यक्तिगत डाटा की चोरी, वित्तीय फ्रॉड एवं सोशल मीडिया अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते उचित कदम उठाने की जानकारी देना था।
