Home » देश » UTTARPRADESH » BHADOI » जनपद भदोही: चैन चोरी की घटना का सफल अनावरण, दो महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

जनपद भदोही: चैन चोरी की घटना का सफल अनावरण, दो महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

भदोही, 12 मई 2025
थाना भदोही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 11.05.2025 को हुई चैन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से एक अदद चोरी की पीली धातु की चैन बरामद की गई है।

पीड़िता श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने थाना भदोही में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह टेंपो से लिट्टन तिराहा स्थित कपड़े की दुकान जा रही थीं, तभी दो महिलाएं टेंपो में सवार हुईं। रास्ते में उनमें से एक महिला ने उनका चैन चोरी कर ली। मामले में थाना भदोही में मु0अ0सं0-225/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 मई को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन भदोही से फरार अभियुक्ताएं सुशीला (45 वर्ष)अंजलि (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। दोनों जनपद मऊ की निवासी हैं। पूछताछ में अभियुक्ताओं ने चैन चोरी की बात स्वीकार की। बरामद चैन को मुकदमे में संलग्न कर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई तथा विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय को सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक अविनाश त्रिपाठी

  • मुख्य आरक्षी वकालत अंसारी

  • आरक्षी अमित कुमार गुप्ता

  • महिला आरक्षी मोहिनी तिवारी

भदोही पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में राहत की भावना है। अभियुक्ताओं के अन्य आपराधिक इतिहास की जांच जारी है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या