ग्रेटर नोएडा वेस्ट की प्रतिष्ठित अजनारा होम्स सोसाइटी में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए। रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 500 से अधिक निवासी पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत लेकर अस्पताल और क्लीनिक पहुँच चुके हैं।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (GNIDA) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पाया कि पानी की गुणवत्ता बेहद खराब थी और टंकी की सफाई लंबे समय से नहीं हुई थी।GNIDA ने तत्काल एक्शन लेते हुए सोसाइटी प्रबंधन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही सोसाइटी के जल आपूर्ति सिस्टम की जांच के आदेश दिए गए हैं और भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।Residents ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि कई बार शिकायतों के बावजूद टंकी की सफाई नहीं कराई गई और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अब बीमार हैं।प्रशासन ने सभी निवासियों से फिलहाल पानी उबालकर पीने की अपील की है और अस्थायी जल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है।

