Home » देश » UTTARPRADESH » AZAMGARH » गैंगस्टर कुन्टू सिंह की पत्नी के नाम से खरीदी गई अवैध संपत्ति कुर्क, बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये

गैंगस्टर कुन्टू सिंह की पत्नी के नाम से खरीदी गई अवैध संपत्ति कुर्क, बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये

गाजीपुर: गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत चिन्हित प्रदेश स्तरीय माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के अनुसार, यह संपत्ति कुन्टू सिंह ने अपराध जगत से अर्जित अवैध धन से अपनी पत्नी वंदना सिंह के नाम पर खरीदी थी, जो वर्तमान में आईआर-गैंग-36/2024 की सदस्य हैं।

जांच में सामने आया कि वंदना सिंह के नाम कुल तीन गाटों में 0.338 हेक्टेयर भूमि दर्ज है, जिसकी सर्किल दर से अनुमानित कीमत ₹17,46,400 है। हालांकि, वर्तमान बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये आंका गया है। पुलिस प्रशासन ने इस संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्क कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की नीति के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे माफियाओं और उनके सहयोगियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या