Home » देश » UTTARPRADESH » ALIGARH » कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब के सख्त निर्देशों का असर! अलीगढ़ में एफडीए की बड़ी कार्रवाई — 30 क्विंटल मिलावटी खोया बरामद, दिल्ली भेजी जा रही थी खेप!

कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब के सख्त निर्देशों का असर! अलीगढ़ में एफडीए की बड़ी कार्रवाई — 30 क्विंटल मिलावटी खोया बरामद, दिल्ली भेजी जा रही थी खेप!

त्योहारों के मौसम में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब के सख्त निर्देशों का बड़ा असर देखने को मिला है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग ने अलीगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 क्विंटल से अधिक मिलावटी खोया की खेप पकड़ी है।

जानकारी के मुताबिक, यह खोया अतरौली तहसील में तैयार किया जा रहा था और दिल्ली ले जाया जा रहा था
एफडीए टीम ने थाना जवां क्षेत्र की डीएफ चौकी के पास वाहन को रोका और जांच के दौरान खोया से तीव्र दुर्गंध आने पर कार्रवाई की।

टीम ने मौके पर ही खोया के तीन नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच को भेजे, जबकि बदबूदार खोया को नष्ट कर दिया गया।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य स्तरीय प्रवर्तन टीम के गठन के बाद हुई पहली बड़ी कार्यवाही है।

कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने हाल ही में सभी जिलों को सख्त निर्देश दिए थे कि मिलावटखोरी के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए।
इन निर्देशों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए प्रदेशभर में अभियान तेज़ कर दिया है।

एफडीए अधिकारियों ने बताया कि दोषियों के खिलाफ एफएसएसएआई एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

📢 त्योहारों से पहले यह कार्रवाई जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या