Home » देश » UTTARPRADESH » MATHURA » ऑपरेशन जाग्रति 4.0 के तहत मथुरा पुलिस ने किया महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक

ऑपरेशन जाग्रति 4.0 के तहत मथुरा पुलिस ने किया महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक

मथुरा, 05 मई 2025
अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन द्वारा संचालित विशेष अभियान ऑपरेशन जाग्रति 4.0 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में जनपद मथुरा के थाना बरसाना, बलदेव, राया एवं जमुनापार की पुलिस टीमों ने आज महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बच्चों से संबंधित प्रमुख समस्याओं जैसे—घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई:

  1. वीमेन पावर लाइन – 1090

  2. पुलिस आपातकालीन सेवा – 112

  3. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076

  4. चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098

  5. वन स्टॉप सेंटर – 181

  6. साइबर हेल्पलाइन – 1930

  7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102

  8. एम्बुलेंस सेवा – 108

  9. जनसुनवाई पोर्टल व स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क

  10. राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग की सेवाएँ

पुलिस टीमों ने स्थानीय महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और उन्हें बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में वे बिना किसी भय के इन सेवाओं का लाभ उठा सकती हैं।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और अधिक से अधिक महिलाओं तक इस जानकारी को पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या