बदायूं, 06 जून।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए चलाई जा रही 108 एम्बुलेंस सेवा, एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) और मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवाओं के माध्यम से प्रदेश के 5.15 करोड़ से अधिक नागरिकों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की निरोधात्मक, उपचारात्मक एवं संवर्धनात्मक स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिला है।
🔹 108 एम्बुलेंस सेवा – त्वरित सहायता का भरोसा
-
सितंबर 2012 में शुरू हुई 108 एम्बुलेंस सेवा आज प्रदेश के हर जिले में उपलब्ध है।
-
यह सेवा 24×7, 365 दिन उपलब्ध रहती है और टोल फ्री नंबर 108 पर कॉल करके तुरंत सहायता ली जा सकती है।
-
पहले चरण में शहरी क्षेत्रों में 20 और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट में एम्बुलेंस पहुंचाने का लक्ष्य था,
जिसे द्वितीय चरण (2019) में घटाकर 15 मिनट कर दिया गया। -
एम्बुलेंसों की संख्या 1,488 से बढ़ाकर 2,200 की गई, जिससे सेवा की गति और पहुंच में सुधार हुआ।
-
जनवरी 2025 तक 3.51 करोड़ से अधिक रोगियों को यह सेवा उपलब्ध कर चुकी है।
🔹 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस – गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक सुविधा
-
13 अप्रैल 2017 को 150 ALS एम्बुलेंस के साथ शुरुआत हुई।
-
18 फरवरी 2019 से 100 अतिरिक्त ALS एम्बुलेंस जोड़ी गईं।
-
वर्तमान में 250 ALS एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत हैं, जो गंभीर रोगियों को वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर जैसे उपकरणों से लैस वाहन द्वारा इलाज देते हुए अस्पताल पहुंचाती हैं।
-
अप्रैल 2017 से जनवरी 2025 तक 4.13 लाख से अधिक मरीजों को ALS सेवा मिली।
🔹 मोबाइल मेडिकल यूनिट – ग्रामीणों के द्वार तक स्वास्थ्य सेवा
-
18 फरवरी 2019 से शुरू हुई इस सेवा का उद्देश्य है, दुर्गम ग्रामीण इलाकों में डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन के साथ उपचार पहुंचाना।
-
वर्तमान में 54 जनपदों में 170 मोबाइल यूनिट्स सक्रिय हैं।
-
प्रत्येक यूनिट में 143 प्रकार की औषधियां और जांच सुविधाएं जैसे ECG, सेमी-ऑटो एनालाइज़र, ग्लूकोमीटर आदि उपलब्ध हैं।
-
फरवरी 2019 से जनवरी 2025 तक 1.58 करोड़ से अधिक ग्रामीणों को इसका लाभ मिला है।
सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को समय पर, सुलभ और प्रभावी चिकित्सा सहायता प्राप्त हो, चाहे वह शहर में हो या दूरस्थ गांव में। यह पहल प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और समृद्ध बना रही है।
