Home » देश » UTTARPRADESH » AZAMGARH » आजमगढ़: एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी का थाना ए.एच.टी. आजमगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण, कई सुधारों के दिए निर्देश

आजमगढ़: एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी का थाना ए.एच.टी. आजमगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण, कई सुधारों के दिए निर्देश

आजमगढ़: 30 अप्रैल 2025। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं नोडल अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने थाना ए.एच.टी. आजमगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और रजिस्टरों के रख-रखाव का गहराई से अवलोकन किया, जिसमें रजिस्टरों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। हालांकि, थाना परिसर में सफाई के लिए जमादार की नियुक्ति की आवश्यकता जताई और प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन से इस संबंध में शीघ्र संपर्क करने की बात कही।

विवेक त्रिपाठी ने प्रभारी कक्ष में सीलन के पाए जाने पर थाने के मरम्मत के लिए स्टीमेट बनाने का आदेश दिया, साथ ही शौचालय की व्यवस्था न होने पर इसे प्राथमिकता देने का निर्देश भी दिया। इसके अलावा, उन्होंने थाना ए.एच.टी. में शौचालय की व्यवस्था करने के लिए रिपोर्ट भेजने को कहा।

एसपी ट्रैफिक ने विवेचक उ0नि0 उमेश कुमार को मु0अ0सं0 265/23 धारा 363 भादवि के तहत अपहृत की शीघ्र बरामदगी के लिए दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, बालश्रम उन्मूलन के लिए कड़े निर्देश दिए, यह सुनिश्चित करने के लिए कि यदि कोई व्यक्ति नाबालिग बच्चों से काम कराता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाए।

इस निरीक्षण के दौरान थाना ए.एच.टी. के प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या