Home » देश » UTTARPRADESH » ALIGARH » अलीगढ़ में 7 बोरी अवैध दवाइयां बरामद: हाथरस-एटा की टीम की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी साजिद गाजी गिरफ्तार — फ्री सैंपल दवाओं से करता था अवैध कारोबार

अलीगढ़ में 7 बोरी अवैध दवाइयां बरामद: हाथरस-एटा की टीम की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी साजिद गाजी गिरफ्तार — फ्री सैंपल दवाओं से करता था अवैध कारोबार

अलीगढ़।
जिले में दवाइयों के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। एटा और हाथरस औषधि विभाग की टीम ने छर्रा पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 7 बोरी अवैध दवाइयां बरामद की हैं।

छर्रा के बैरिया मदरसे वाली गली, मोहल्ला कुम्हारान स्थित एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने साजिद गाजी पुत्र शरीफ खां निवासी मुहम्मद पीर वहादुर, थाना अतरौली, अलीगढ़ को गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से मिली दवाइयों में कोई बिल या दस्तावेज नहीं थे। बताया जा रहा है कि साजिद लंबे समय से बिना ड्रग लाइसेंस के जिलेभर में दवाइयों की सप्लाई करता था।

सीओ छर्रा धनंजय ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एटा और हाथरस औषधि विभाग की टीम अलीगढ़ पहुंची। पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और 7 बोरी अवैध दवाइयों के साथ जब्त किया।

जांच में यह भी सामने आया कि बरामद दवाइयों में से अधिकतर “फ्री सैंपल” वाली थीं, जिन्हें मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (MR) को प्रचार के लिए दी जाती हैं। आरोपी इन दवाओं को अवैध रूप से कम दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहा था।

औषधि अधिनियम 1940 के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में
👉 अलीगढ़ के प्रभारी ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार लोधी,
👉 हाथरस के ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा,
👉 एटा के ड्रग इंस्पेक्टर अनुरोध कुमार,
👉 एसआई राजकुमार तोमरएसआई चौ. रवि पवन (थाना छर्रा) शामिल रहे।

औषधि विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध दवाइयों के कारोबार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे नेटवर्क की जाँच जारी है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या